मां शारदा महाविद्यालय परिवार ने मेरी माटी मेरा देश के तहत ली पंच-तंत्र की शपथ

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले माँ शारदा महाविद्यालय घुराट में “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” पंच-तंत्र शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक विकास अग्रवाल द्वारा समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी समृद्ध विरासत एवं अपने कर्तव्यों के बारे में शपथ दिलाई गई। इस कार्यकम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी विजय गौतम, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, नरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार आर्य, सीताराम, विपिन सेन, रोहित सेन, रविन्द्र कुमार, शिवम् मिश्रा, आदर्श शर्मा, एवं कर्मचारी जयप्रकाश पांचाल, विजय सिंह ठाकुर, क्रपेंद्र एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *