मड़ियांव पुलिस ने धर दबोचे दो शतिर लूटेरे।

मड़ियांव पुलिस ने धर दबोचे दो शतिर लूटेरे।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- पुलिस कमिश्नर एस० बी० शिरडकर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण चोरी व लुटेरो की धरपकड़ के दिशा निर्देशन पर काम कर रही मड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता मड़ियांव थाना के तेजतर्रार इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दुबग्गा के रहने वाले दो लुटेरे युवकों को धर दबोचा। आपको बता दें की मंगलवार को एक स्कूटी पर सवार दो युवक दुबग्गा की तरफ से आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर हड़बड़ाहट मे अपनी स्कूटी को पीछे की तरफ मोड़ने लगे चेकिंग कर रही पुलिस टीम की उन पर नजर पड़ी तो पुलिस टीम को उन युवको पर कुछ शक होने पर घेराबंदी कर उन दोनों युवकों को स्कूटी समेत पकड़ लिया पकड़े जाने पर पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ शुरू की तो पूछताछ के दौरान उन दोनों युवकों ने अपना नाम शहंशाह आलम दूसरे युवक ने अपना नाम बबलू उर्फ कलीम बताया भागने का कारण पूछने पर बताया की हम दोनों लोग घूम घूमकर राह चलती महिलाओं के गले में पहनी चेन तथा कान की बाली छीन कर भाग जाते हैं और पूछने पर बताया इसी स्कूटी से हम दोनों ने मिलकर करीब 25 दिन पहले जानकीपुरम सेक्टर 7 में एक महिला से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। मैंने व बबलू ने मिलकर आर के ग्राउंड होटल के पास एक महिला के गले से चेन छीन लिया था और आज बेचने की फिराक में थे की पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *