राजकीय इंटर कॉलेज में मनाई गई महात्मा गांधी जी की जयंती

अरविंद आर्य
झांसी:-राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा झांसी के प्रांगण में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को सत्य एवं अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष धनीराम डबरया द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया की महात्मा गांधी एक विचारधारा हैं। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार बिजनौरिया जो राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा झांसी के पुरातन मेधावी छात्र रहे हैं। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत कटेरा से नगर पंचायत अध्यक्ष धनीराम डबरया विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार बिजराेनिया, प्रधानाचार्य PES उत्तर प्रदेश सरकार, नगर के सम्मानित पार्षद गण ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की SPC के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय व्यवस्था में सहयोग किया। दीपप्रज्वलन चेयरमैन धनीराम डबरया एवम सुरेंद्र कुमार पी ई एस, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा प्रेरणास्पद प्रसंग सुनाकर छात्र छात्राओं को अपने जीवन में गांधीवाद का अनुकरण करने पर बल दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गांधी जयंती पर रामधुन स्तुति के बाद कक्षा 12 की छात्रा हेमा खटीक द्वारा गांधी जी के जीवन दर्शन पर विचार प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अभिलाष कुमार पटैरिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षक गण कृष्ण दत्त सिंह निरंजन, हरि प्रकाश नारायण गुप्त, राजकुमार सिंह, अशोक कुमार आर्य, देवेंद्र कुमार साहू, हनीफ खान, रजनी अहिरवार, आशी योगी, ज्योति राजा बुंदेला, अंशिका नामदेव परिचारक नंदराम सहित विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन अंशिका नामदेव एवम राजकुमार सिंह ने किया।
