नौकरी दिलाने के बहाने महिला को कमरे में बंधक बनाकर चार ने किया गैंगरेप

नौकरी दिलाने के बहाने महिला को कमरे में बंधक बनाकर चार ने किया गैंगरेप

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव :- नौकरी दिलवाने के बहाने 35 वर्षीय महिला को तीन महीने तक कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और उसको नौकरी तक नहीं दिलवाई। रविवार को पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है।घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसको नौकरी की दरकरार थी। ऐसे में पश्विम बंगाल निवासी उसकी पहचान जेफरिन खाल्को उर्फ अरुण कुमार से हुई। आरोपी ने उसको बताया कि वह प्लेसमेंट का काम करता है और उसको अच्छी नौकरी दिलवा देगा। उस पर दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अरुण की बातों पर विश्वास करते हुए वह गुरुग्राम में पहुंच गई। महिला के पास कोई ठिकाना नहीं होने के कारण वह गांव चक्करपुर में अरुण के द्वारा लिए गए किराए के कमरे में रूक गई। कमरे पर कुछ दिन तो सब ठीक रहा और अरुण महिला को नौकरी जल्द से जल्द दिलवाने के लिए आश्वस्त करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद चक्करपुर गांव के कमरे में आरोपी अरुण उसके दोस्त इशुराज,सुमेर और अहमराज ने मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। कमरे में दस नवंबर से लेकर 10 फरवरी तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप भी करते रहे।तीन महीनों तक महिला सदमे में रही,उसको काम भी नहीं दिलवाया। कुछ दिन पहले महिला की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुई और उसने काम भी दिलवाया। वहां पर महिला ने आपबीती बताई,जिस पर पुलिस को शिकायत देने की बात कहीं। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चारों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है और इनमें मुख्य आरोपी जेफरिन उर्फ अरुण है।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *