महिला से फोन पर व्यक्ति ने की अभद्रता, केस दर्ज

महिला से फोन पर व्यक्ति ने की अभद्रता, केस दर्ज

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव :- महिला को बार-बार फोन कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने महिला की शिकायत पर सदर थाने में रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। कुछ दिनों से उनके पास अनजान नंबर से फोन आ रहा था।फोन करने वाला युवक बार-बार परेशान कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *