आत्म निर्भर भारत अभियान को सफल बनाना और हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में हैं।

 

आशीष तिवारी।

 

लखनऊ:- 03 फरवरी 2023 सहायक निदेशक (सेवायोजन) लखनऊ मंडल लखनऊ ए0 के0 प्रजापति ने बताया है कि युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर *”आत्म निर्भर भारत”* अभियान को सफल बनाना तथा *” हर हाथ को काम* सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया है। उच्च स्तर से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आगामी दो माह के भीतर रोजगार मेले को सम्पन्न कराने हेतु निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लखनऊ मध्य विधानसभा के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ परिसर में दिनांक 07.02.2023 को प्रातः 10:00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 05 से अधिक कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करने हेतु प्रतिभाग करने की सम्भावना है। अतः उक्त मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल *sewayojan.up.nic.in* पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें इस कार्य हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थियों को कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *