मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)

लखनऊ। थाना मानकनगर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी से ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UP 32 MR 3936) भी बरामद की गई है।

घटना 3 नवंबर की है, जब पिता ने अपनी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना थाना मानकनगर पुलिस को दी गई थी। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त दुर्गविजय यादव (40) निवासी अलीशान सिटी, सदरौना, हंसखेड़ा थाना पारा, लखनऊ को स्लिपर ग्राउंड मानक नगर से गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह ने युवती को सोमवार को ही सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

घटना के संबंध में थाना मानकनगर पर मु.अ.सं. 60/2025 धारा 87 एवं बढ़ोतरी धारा 64(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक विवेक आनंद मिश्रा, उपनिरीक्षक मिथलेश यादव, आरक्षी जीत नारायण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *