मनकापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया जिलाबदर

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:-तेज तर्रार एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों,थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।निर्देश के क्रम में 23 जुलाई को थाना मनकापुर पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व रामजनम वर्मा पुत्र रामउजागर वर्मा निवासी ग्राम हरनाटायर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।एसपी के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *