अध्यक्ष और पार्षद पद के कई प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

अनुज श्रोत्रिय

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री आज से शुरू हो गई है। जिसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायत के दावेदारों के द्वारा नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आज मऊरानीपुर तहसील में नगर पालिका मऊरानीपुर नगर पंचायत रानीपुर एवं नगर पंचायत कटेरा के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के नामांकन की बिक्री की गई। जिसमें मऊरानीपुर नगरपालिका से 7 अध्यक्ष पद एवं 97 पार्षद पद के फॉर्म बिक्री किए गए। तो वही नगर पंचायत रानीपुर से 6 अध्यक्ष पद के एवं 25 पार्षद पद के फॉर्म बिक्री किए गए। इसके साथ ही नगर पंचायत कटेरा में 5 अध्यक्ष पद एवं 5 पार्षद पद के फॉर्म बिक्री किए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम प्रशासन के द्वारा किए गए। तहसील परिसर को चारों तरफ से वेरीकेट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *