मनी ट्रांसफर की दुकान पर बैठी छात्रा से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

मनी ट्रांसफर की दुकान पर बैठी छात्रा से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना एरिया के दयानंद कॉलोनी में दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। मनी ट्रांसफर की दुकान पर बैठी छात्रा को बदमाशों ने लूट लिया और फरार हो गए। आरोपी स्कूटी से आए थे और तीन में से दो आरोपी दुकान में गए थे जिन्होंने छात्रा का मुंह बंद कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में आगरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली शीतल ने बताया कि वह दयानंद कॉलोनी में किराए पर रहती हैं और पढ़ाई करती हैं। उन्होंने एक दुकान ओम कम्युनिकेशन के नाम से की हुई है। 2 जनवरी की दोपहर को वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। इस दौरान दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और शीशे का गेट बन्द कर दिया। अभी वह कुछ कह पाती कि एक युवक ने उसका मुंह दबा दिया और दूसरे ने उनकी दुकान के गल्ले से 60 हजार रुपए निकाल लिए और दुकान में रखे छोटे बैग में डालकर वहां से भाग गए। वह आरोपियों के पीछे-पीछे दुकान से बाहर निकली तो पाया कि आरोपी एक स्कूटी पर बैठकर भाग रहे हैं।

इस पर उसने अपनी मां को जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां दुकान पर आई और इन्होंने पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पाया कि इन दोनों युवकों के साथ एक अन्य युवक भी था जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *