13 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।


आशीष तिवारी।
लखनऊ:- वृंदावन गेस्ट हाउस, ए पी सेन रोड चारबाग में बीते रविवार को 13 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ प्रदीप चंद्र जैन और उनकी धर्म पत्नी मोनिका जैन ने अपनी 25वी वैवाहिक वर्षगाठ के उपलक्ष्य में करवाया। जो स्वयं सिध्या संस्था के माध्यम से पूर्ण हुआ और उन 13 जोड़ों को सिलाई मशीन, तौलिया, बाथ सेट, लोटा, टंकी, परात, कुकर, गिलास सेट, लहंगा चुनरी, भारी चुनरी, 3 साड़ी,1सूट, कार्डिगन, शाल, मौजा, कंबल, 2 चादर, अटैची, बेड, गद्दा, तकिया, पायल बिछिया, सोने की नथ, मंगलसूत्र, आर्टिफिशियल सेट, पंखा, मिक्सी, प्रेस, डिनर सेट, बैंगल सेट, पर्स, शेरवानी और सिंदूरा उपहार के रूप में दिया गया जिसे पाकर उन 13 जोड़ों के चेहरे खिल गए मुख्य अतिथि रहे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सिध्या संस्था की अध्यक्षा माया यादव, उपाध्यक्षा रजनी चोपड़ा, पूर्व विधायक लम्बुआ डॉ देव मणि द्विवेदी, पूर्व एम एल सी अरविन्द त्रिपाठी, पार्षद हर्षित दीक्षित, अतिशय जैन, प्रियांशी जैन, सी एम दुबे, सागर चोपड़ा, दवा मार्केट के समस्त पदाधिकारीगण ड्रग कंट्रोलर यू पी ए के जैन आदि लोग रहे उपस्थित रहे और 13 जोड़ों को दीया अपना शुभ आशीर्वाद।
