आत्मनिर्भर होगी मातृशक्ति तो आत्मनिर्भर होगा सरोजनी नगर- डॉ. राजेश्वर सिंह।

 

समीर खान की रिपोर्ट।

 

लखनऊ:- रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए अभिनव पहल का शुभारम्भ किया है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाने और स्वयं सहायता समूहों को 3000 सिलाई मशीन वितरित कर विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। इसी क्रम में रविवार को इस अभियान के प्रथम चरण में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरसवां और बिजनौर के महिला स्वयं सहायता समूह क्लस्टरों को CSR के माध्यम से 10 मोटराइज्ड सिलाई मशीन, 20 मैन्युअल सिलाई मशीन, 2 इंटरलॉकिंग मशीन और 2 पीको मशीन सहित कुल 34 मशीनों का वितरण किया। विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा पहले चरण में महिला स्वयं सहायता समूहों के 4 क्लस्टरों में 20 मोटराइज्ड व 40 मैन्युअल सिलाई मशीन,4 पीको एवं 4 इंटरलॉकिंग मशीन सहित कुल 68 मशीनों का वितरण किया जाना है। सरोजनीनगर विधायक क्षेत्रवासियों के समग्र विकास के लिए दृढ संकल्पित और निरंतर प्रयासरत हैं, क्षेत्र के विकास के लिए वे CSR के माध्यम से भी फंड का प्रबंध करते हैं, CSR के माध्यम से क्षेत्र में 70 से अधिक हैंडपंप लगाये गए हैं, 60 लाख रुपये की लगत से 2 परिषदीय विद्यालाओं का कायाकल्प किया जा रहा है और सभी परिषदीय विद्यालयों में झूले लगाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के सभी 15 वार्डों के पार्कों में ओपन एयर जिम की स्थापना, सरोजनी नगर CHC और PHC में AC कंप्यूटर, फर्नीचर उपलब्ध कराने का कार्य, बेटियों की डिजिटल साक्षरता बढ़ने के लिए सभी गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लैब की स्थापना का कार्य भी CSR के माध्यम से किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्रियों और मुख्यमत्री से भी निरन्तर क्षेत्र के विकास सम्बंधित मांगे और सुझाव रखते हैं। जनकल्याण की सभी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों तक पहुंचाने के साथ ही सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के वैश्विक परिदृश्य में महिला शक्ति को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाए जाने की जरूरत है। ताकि वो देश की उन्नति में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर सकें। डॉ. सिंह ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की पढ़ाई से लेकर रोजगार अथवा स्व-रोजगार दिलाने तथा माताओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, इन महिलाओं को कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सिलाई, कढाई का प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है, स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी एक जिला एक उत्पाद और टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से जोड़कर सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *