व्यापार बंधु की बैठके प्रत्येक माह हर हाल में आयोजित हो-अजय त्रिपाठी मुन्ना।

प्रीती कश्यप।

जी.एस.टी. कमिश्नर से मिले भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) का प्रतिनिधिमंडल।

 

लखनऊ:- भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता जी के नेतृत्व में मंगलवार को जी.एस.टी. कमिश्नर महोदया मिनिष्ठी एस. से मिला प्रतिनिधिमंडल के नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने एक माँग पत्र कमिश्नर महोदया को सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद के किसी भी बाज़ार में बिना किसी गंभीर शिकायत के जी. एस. टी. विभाग के द्वारा मारे जा रहे छापों पर तत्काल रोक लगाई जाये जिसका आदेश भी जारी कराया जाये उसकी एक प्रति व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने कमिश्नर महोदया से यह भी कहा कि जी. एस. टी. लगाते समय सरकार ने और विभाग ने यह कहा था कि अब सर्वे छापे नहीं होंगे केवल इनकम टैक्स के तर्ज़ पर स्कूटनीय होगी। अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने कमिश्नर महोदया से पूरे प्रदेश में व्यापार बंधु की बैठके प्रत्येक माह हर हाल में आयोजित हो इसका भी आदेश जारी करने की माँग की।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष /मीडिया प्रभारी ताज ख़ान, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ ज़िलाध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता, संगठन के महानगर अध्यक्ष लखनऊ सैय्यद फुरक़ान अहमद, अनुज साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *