गुमशुदा देशराज यादव 14 नवंबर को शकुशल पहुंचा अपने घर,परिजनों में खुशी की लहर

परमात्मा मौर्य (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- थाना खरगूपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपईडीह हरिभजन पूरवा का निवासी देशराज यादव करीब डेढ़ महीने पहले 25 सिंतबर को लुधियाना शहर के घंटाघर मीना बाजार से लापता हो गया था लापता देशराज यादव की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा नजदीकी थाना घंटाघर में वा गोंडा के प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई गई थी जिसकी तलाश प्रशासन व परिजनों द्वारा जारी था। 14 नवंबर की रात 11:30 बजे के करीब सही सलामत वापस आ गया देशराज यादव ने बताया कि उसे नशे का इंजेक्शन देकर काई दीनो तक बेहोश रखा गया जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को एक बड़े से मकान के अंदर पाया जहां पर मंदिर पर पूजा हो रहा था वहा बहुत से लोग थे उसे या नहीं पता था वह कहां पर है उसने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि वह कहां पर है।लेकिन उसे एक आदमी ने कहा जाकर तुम वहां बैठ जाओ मैं थोड़ी दूर जाकर बैठ गय हुआ फिर उसे काम के लिए बोला गया काम न करने पर ‌देशराज खाना पानी नहीं दिया जाता था उसे लाठी डंडों से मारा भी जाता था पीड़ित देशराज ने किसी तरह अपने फोन को पाया और वहां से रात को सबके सो जाने के बाद वहां से भाग कर दो रातों तक पैदल चला तब जाकर मार्केट मिला वहां से ऑटो पकड़कर किसी तरह जगाधरी स्टेशन पहुंच कर लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ ली और भाग कर अपने घर वापस आ गया लापता देशराज को देख कर घर वालों में खुशी की लहर उमड़ आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *