विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- वृक्षारोपण जन अभियान -2023 के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ों पौधारोपण का लक्ष्य के अनुरूप शनिवार को ग्राम पंचायत भिटौरा में गौशाला के पास ग्राम पंचायत की जमीन पर मुख्य अतिथि डॉ रश्मि आर्य विधायक मऊरानीपुर एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी झांसी अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर इंद्र कांत द्विवेदी, तहसीलदार मऊरानीपुर मदन मोहन गुप्ता, थानाध्यक्ष सकरार प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान जयपाल ( जयहिंद सिंह यादव ) के द्वारा पीपल, बरगद, आम, कटहल आदि किस्म के पौधे रोपित किए गए।

वृक्षारोपण जन अभियान में शामिल होने आए ग्रामीणों से अपर जिलाधिकारी झांसी अरुण कुमार सिंह के द्वारा अपील की गई हम जितने भी पौधे लगाएं उसके साथ साथ हमें उतना ही उनका ख्याल रखना आवश्यक है। जिससे हमारी प्रकृति का वातावरण स्वच्छ रहे। वहीं उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर इंद्र कांत द्विवेदी ने बताया जिस प्रकार बूंद बूंद से सागर भरता है उसी प्रकार एक-एक पौधे से वन बनता है पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ की भावना हमेशा अपने मन में यदि हम बसा कर रखेंगे तो हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर सकते है। तहसीलदार मऊरानीपुर मदन मोहन गुप्ता द्वारा सभी से अपील की गई पौधे हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं इसलिए सदैव पौधे लगाने के पुनीत कार्य में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस मौके पर शंभू दयाल यादव,ग्यादीन, राम रतन, रामप्रकाश, करण सिंह, वृषभान, रामकिशन, सत्यनारायण, प्रवेंद्र, अरविंद, श्री, मदन, जयपाल, प्रमोद, ठाकुरदास, नाथूराम, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *