विधायक जय देवी कौशल ने किया दो सड़कों का शिलान्यास

अभिषेक कुमार

लखनऊ:- बुधवार को विकासखंड माल क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ललईया खेड़ा से विशुनपुर होते हुए जानकी नगर तक बहुप्रतिक्षित मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास व कामरेड स्व राधेश्याम संपर्क मार्ग रहटा संपर्क मार्ग होते हुए राईहार से बहिर के हरदोई बॉर्डर तक सड़क का शिलान्यास विधानसभा मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल ने किया। इस बहुप्रतिक्षित मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन विधायक जय देवी कौशल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। उन्होंने भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों को मिठाई बांटकर उनका मुंह भी मीठा किया। काफी समय से प्रतीक्षारत इस मार्ग के डामरीकरण के लिए सभी ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने बड़े ही हर्ष व प्रसन्नता के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक जय देवी कौशल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, ब्लॉक प्रमुख रामकुमार राही, शंभू पांडेय, रवि द्विवेदी आदि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मलिहाबाद मीनू वर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, वर्तमान प्रधान अरविंद यादव, सर्वेश कुमार, राकेश रावत, अरुण प्रताप बंटी सिंह, उमेश दीक्षित, हरिओम राज , राहुल रावत, भगवान बक्श सिंह, ताराचन्द्र यादव आदि सहित भारी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *