नगर पंचायत रानीपुर में पिछले नगर निकाय चुनाव से ज्यादा हुआ मतदान

अनुज श्रोत्रिय
झांसी – नगर पंचायत रानीपुर में 71.15 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर के कुल 15963 मतदाताओं में से 11357 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।
नगर में 9 मतदान केंद्र तथा 24 बूथ बनाये गये। जिसमें नगर पंचायत रानीपुर मतदान केन्द्र अति संवेदनशील श्रेणी में और दो बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये। मतदान केंद्रो पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ रही। दोपहर 12:00 बजे तक लगभग 30% मतदान हो चुका था। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कन्या खुशीपुरा के कुल 2411 मतों में से 1698 मतदाताओं ने वोट डाले। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुराना भवन के एक बूथ संख्या 18 के 1030 मतों में से 765 प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल झंडापुरा के बूथ संख्या 10 और 11 के कुल 1208 मतो में से 841 मत इसी प्रकार मतदान केंद्र नगर पंचायत रानीपुर के एक बूथ संख्या 14 अतिसंवेदनशील के 1118 मतों में से 833 मत। मतदान केंद्र डीसी स्कूल रानीपुर के बूथ संख्या 12 ,13 ,15 के कुल 2040 मतो में से 1552 मत। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय लाड़गंज के बूथ 3, 8 ,9 के कुल 2030 मतों में से 1330 मत डले। इसी प्रकार महावीर जैन उ, मा, विद्यालय के बूथ संख्या 19, 20, 21, 22 ,23 ,24 के कुल 3713 मतों में से 2685 मत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नया भवन के बूथ संख्या 16-17 के कुल 1200 मतों में से 878 मत का मतदाताओं ने प्रयोग किया। इस प्रकार 15963 मतों में से 11357 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान 71.15 प्रतिशत रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तमाम आला अधिकारियों बाहर से आए अतिरिक्त पुलिस बल एवं चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल चौकस रहा।
