होटल प्रीत में हुई लूट का नाका पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

जीत नारायण
एसीपी कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल की सूझ बूझ से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे।
लखनऊ:- नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारबाग में स्थित होटल प्रीत में डाक्टर विवेक सिंह के साथ हुई लूट से संबंधित घटना का खुलासा महज 3 घंटे के अंदर तेज तर्रार एसीपी कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल व नाका पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया है। इस घटना में शामिल चार आरोपी शुभम राज यादव, फैसल, रौशन पाठक, अताउल्ला को पुलिस ने चारबाग बस स्टेशन के पास से समय करीब 6 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 3 चैन कीमत लगभग 4,58,150/- रूपये, 38,000/- रूपये नगद, 1 क्रेडिट कार्ड, 1 डेबिट कार्ड व घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नाका थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा क्राइम ब्रान्च, उ0नि0 दिनकर वर्मा, उ0नि0 अमर नाथ चौरसिया, उ0नि0 मारूफ क्राइम ब्रान्च, हे0का0 सरताज क्राइम ब्रान्च, का0 विजय बहादुर, हे0का0 अतुल पाण्डेय क्राइम ब्रान्च, का० मनीष कुमार, का० अनिकेत मौर्या, का० गौरव कुमार, का0 स्वदेश शुक्ला, का० जीत क्राइम ब्रान्च, का० विशेष दुहुड़ क्राइम ब्रान्च, उ0नि0 प्रशांत कुमार वर्मा सर्विलांस टीम मध्य जोन, हे0का0 अखिलेश कुमार सर्विलांस टीम मध्य जोन आदि शामिल रहे।
