नेशलन क्लाइमेंट कान्क्लेव-मीडिया कर्मियों के अमूल्य सुझावों को आत्मसात कर विभाग इसे जनआंदोलन के रूप में करेगा परिवर्तित- मनोज सिंह

जीत नारायण

नेशलन क्लाइमेंट कान्क्लेव-2023 के मीडिया की भूमिका के सत्र में आए मीडिया कर्मियों के अमूल्य सुझावों को आत्मसात कर विभाग इसे जनआंदोलन के रूप में करेगा परिवर्तित- मनोज सिंह

नेशलन क्लाइमेंट कान्क्लेव-2023 के का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा संयुक्त रूप से आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में किया गया। उद्घाटन के पश्चात कान्क्लेव में मून हॉल में ‘‘रोल आफ मीडिया इन लोकलाइजेशन आफ क्लाईमेट एक्शन‘‘ सत्र का आयोजन अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश मनोज सिंह, अपर सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार तन्मय श्रीवास्तव तथा पैनलिस्ट के रूप में इंडिया न्यूज यूपी के चैनल हेड अरविंद चतुर्वेदी, इंडियन एक्सप्रेस के रेजीडेंट सम्पादक भूपेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ टाइम्स की उपसम्पादक इतिश्री मिश्रा, आज तक के वरिष्ठ सम्पादक कुमार अभिषेक, सीएनएन नयूज 18 के ब्यूरो प्रमुख प्रांशु मिश्र और दैनिक जागरण के वरिष्ठ न्यूज सम्पादक हरिशंकर मिश्र थे।
स्पॉट लाइट इवेंट के इस सत्र में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संवर्धन पर मीडिया की भूमिक व स्थानीय स्तर पर मीडिया के रोल विषय पर उपस्थित मीडिया कर्मियों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन पर किये जा रहे सार्थक कार्यों को एक जनांदोलन के रूप में परिवर्तित करने के विषय पर मंथन किया गया। श्रीमती इतिश्री मिश्रा ने जलवायु परिवर्तन में हो रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी मीडिया कर्मियों का आवाहन किया कि इसे गंभीरता से लेते हुए एक अभियान के रूप में जन जागरूकता का कार्य किया जाना आवश्यक होगा। आजतक के वरिष्ठ संपादक कुमार अभिषेक ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही साथ सोशल मीडिया व यूट्यूब को भी विभाग को अपने साथ जोड़ना होगा, जिससे कि यह अधिकांश जनों तक पहुंच सके। सीएनएन न्यूज 18 के ब्यूरो प्रमुख प्रांशु मिश्र ने प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में समय व प्रकाशन की मजबूरियों को बताते हुए विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान को आकर्षक कटेंट के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सत्र में आए हुए सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य विचारों को व्यवहार में लाने के प्रयास करने का वादा किया और आशा व्यक्त की कि जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संवर्धन में उत्तर प्रदेश भारत में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *