सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा परिसर में विशाल मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर ब्लाक प्रमुख बंगरा भारती आर्य और जिला महामंत्री अरुण सिंह ने फीता काटकर मानसिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया तथा मेले में पत्रकार बंधुओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार मनोज ओझा,भास्कर बबेले ,अरविंद सिंह दांगी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक वैभव पुरोहित ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांव से मानसिक रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के कई लोगों ने अपना मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जरूरत के अनुसार डॉक्टरों ने चिकित्सा करके दवाइयां आदि उपलब्ध करायी। जो मरीज मानसिक रोग से पीड़ित है उसको मेडिकल कॉलेज झांसी कक्ष संख्या 123 में डॉक्टरों की विशेष प्रणाली के अनुसार इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही मेले का उद्घाटन करने के उपरांत ब्लाक प्रमुख इंजीनियर भारती आर्य ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्र के जो भी मरीज ज्यादा टेंशन ,शक ,परेशान आदि रोगों से ग्रसित हैं ऐसे स्वास्थ्य मेले उनके लिए लाभकारी हैं। साथ ही मौके पर जिला महामंत्री अरुण सिंह ने सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार के प्रयास का वर्णन किया और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा के अधीक्षक वैभव पुरोहित को ऐसे मेले के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। चिकित्सा अधिकारी वैभव पुरोहित ने मेले के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी, आशा बहुएं ,एएनएम ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मेले में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंजीनियर भारती आर्य, महामंत्री अरुण सिंह ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव पुरोहित, मंच संचालन अमरीश खरे, डॉ इंदु बाला ,डॉ प्रशांत दुबे ,डॉ मनोज निरंजन ,डॉक्टर पूनम आर्य ,डॉ निधि ,सोमेश, त्यागी, पंकज तिवारी ,रोहित गुप्ता, अरविंद ,विजय गुप्ता, हीरालाल ,हरिश्चंद्र, आशीष गुप्ता कचनेव, डॉक्टर पवन सिंह परिहार, डॉक्टर रॉबिंसन तिवारी, स्मिता वर्मा ,अनीता, हेमलता, अरविंद राजपूत, परमानंद ,दिनेश, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *