राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव ने किये पद वितरित। 

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव ने किये पद वितरित।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- जिला स्तरीय बैठक में राजेश बर्डे को राष्ट्रीय सचिव बनने पर सभी साथियों ने बधाइयां दी राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि आज पूरे देश में देखा जा रहा है अगर कोई व्यक्ति गरीब है तो उसके साथ ज्यादा अन्याय, अत्याचार होता है थाने, कोर्ट , कचहरी में वो किसी न किसी माध्यम से अन्याय का शिकार होता है ऐसे गरीब लोगों के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा खड़ा रहेगा। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा सर्व सामाजिक संगठन है। और संगठन किसी भी धर्म जाति को नहीं देखता राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन हर अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ और शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जल, बिजली, जमीन, जैसे मुद्दे को व्यवस्थित करता है, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन तो जोड़ने का काम करता है। संगठन में किसी भी धर्म जाति को नहीं देखा जाता है। राष्ट्रीय सचिव ने एक बड़ी बात कही कि मैं किसी भी पद पर रहूं या ना रहूं, किसी संगठन में रहूं या ना रहूं, पर मै अपने साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, मै हमेशा गरीब, असाहय लोगों के साथ रहूंगा। हमेशा मै गरीबों कि दबी हुई आवाज को उठाऊंगा राष्ट्रीय सचिव की यह बात सुनकर सभी साथियों के हौसले बुलंद हो गए। राष्ट्रीय‌ क्रांति मोर्चा के सभी साथियों ने किसी भी धर्म जाति के गरीब लोगों पर अन्याय, अत्याचार नहीं होने देने का प्रण लिया। सभी साथियों ने मजदूरों के बारे में विशेष चर्चा कर कहा कि मजदूर क्यों बाहर मजदूरी करने जाते हैं मजदूरों को मजदूरी के सही दाम क्यों नहीं मिल पाता है इसको लेकर भी चर्चा करी। शिक्षा भारत में एक व्यापार बन चुका है सभी साथियों को गांव के स्कूलों में शिक्षक समय पर आते है या नहीं यह देखने के लिए सभी साथियों को कहा है। राष्ट्रीय सचिव हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सुनील चौहान को जिला सदस्यता प्रभारी पद पर नियुक्त किया हैं। राष्ट्रीय सचिव ने सभी साथियों की सहमति से रूप सिंह वास्के को जिला सह सदस्यता प्रभारी, राधेश्याम वास्के को जिला सदस्यता प्रचारक, संजय वास्के ब्लॉक प्रचारक, भारत वास्के जिला सदस्य, लालू जामलकर जिला मीडिया प्रभारी, और कमल बडोले को ब्लॉक प्रभारी झिरन्या के पद पर नियुक्त किया गया। जहां पर उपस्थित दिलीप सोलंकी, केदार सोलंकी, धन्नालाल वास्कले, मोहन भूरिया [ ACS ] छात्र अध्यक्ष, संजय सोलंकी, मुन्नालाल मोरे, रोनी सोलंकी, आदि साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *