विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में आया नया मोड़, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक कुमार संवाददाता
लखनऊ:- विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है। विकास श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे भाई की हत्या में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का भी हाथ है मगर विकास किशोर को बचाया गया है, साजिश रच कर मेरे भाई की हत्या की गई है। विकास किशोर पर कोई भी जांच नहीं की गई है और ना ही विकास किशोर से कोई पूछताछ की गई है। विकास ने बताया कि मेरा भाई ना ही शराब पीता था और ना ही जुआ खेलता था फिर हत्याकांड में जुआ और शराब की बात कैसे शामिल की गई, सब षड्यंत्र रचकर कहानी बनाई गई है। मृतक के भाई ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि केस को हल्का करने के लिए शराब और जुआ का षड्यंत्र रचा गया है, जब मेरे भाई की हत्या हुई तब मैं मौके पर पहुंचा था वहां पर मैंने देखा था कि ना तो वहां पर ताश की गड्डी थी और ना ही कोई शराब की बोतल। हत्या के समय मौका ए वारदात पर छह लोग मौजूद थे, जिनमें से सिर्फ तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी तीन लोगों को षड्यंत्र रचकर बचा लिया गया है। विकास श्रीवास्तव ने योगी आदित्यनाथ से एसआईटी जांच की मांग की है। विकास ने बताया कि सीबीआई जांच की जाए ताकि मेरे परिवार को न्याय मिल सके।
