ओमेक्स उपलब्ध कराएगा ग्राहकों को बेहतर आवास।

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- बीते बुधवार भारत की अग्रणी रियल स्टेट कंपनी ओमेक्स द्वारा अपने ग्राहकों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप में ओमेक्स रेजिडेंसी 2 सेक्टर 7 गोमती नगर एक्सटेंशन शहीद पथ लखनऊ पर किया गया जिसका शुभारंभ मुकेश बिजनेस हेड उत्तर प्रदेश ने किया।अपनी नई योजना द रिसार्ट स्थित लखनऊ के शुभारंभ के लिए स्थल पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। द रिसार्ट एक अति उत्कृष्ट संपूर्ण सुविधा युक्त अपार्टमेंट योजना है, जिसमें जीवन का आसान एवं आनंदमय बनाने वाली समस्त सुविधाएं मौजूद हैं। यहां मौजूद सुविधाओं में बड़ा एवं खुला हुआ ग्रीन एरिया स्विमिंग पूल एवं अन्य ढेरों सुविधाएं हैं। इनमें ग्राहकों के लिए 3BHK+ सर्वेंट एवं 4 BHK + सर्वेंट प्रीमियम लग्जरी मकान उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मुकेश ने कहा ओमेक्स लिमिटेड भारत की अग्रणी रियल स्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, इसकी स्थापना 1987 में हुई थी, और वर्तमान में ओमेक्स की परियोजनाएं 8 राज्यों के 28 शहरों में फैली हैं। ओमेक्स द्वारा निर्मित आवासीय अपार्टमेंट कमर्शियल कंपलेक्स शॉपिंग मॉल आदि की विशेष मांग रहती है क्योंकि यहां निर्माण की गुणवत्ता एवं आवंटन की संतुष्टि से कोई समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने यह बताया कि हमें इस बात से खुशी मिलती है कि लोगों ने ओमेक्स की परियोजनाओं पर भरोसा किया। जिससे हम लोगों का उत्साह और बढ़ता है तथा नए और बेहतर योजनाएं लाने में प्रेरणा मिलती है। हम लोगों की हमेशा से यही कोशिश रहती है कि अपने बहुमूल्य ग्राहकों के लिए इस तरह की परियोजना ला सकें। जो समस्त सुख सुविधा से परिपूर्ण हो। इसके अलावा इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी हर्ष जोहरी, राधे कृष्ण गोयल, अमित शर्मा समस्त कर्मचारी एवं अधिकृत एसोसिएट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *