26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल द्वारा विभिन्न बाज़ारों में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न।

आशीष तिवारी।
लखनऊ:- भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र के पावन अवसर सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश कार्यालय विकास नगर में प्रातः 9 बजे झंडारोहण किया गया एवम् लड्डुओं का वितरण किया गया। उसके उपरांत डंडाईया बाज़ार में प्रातः 9:30 बजे संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना के द्वारा झंडारोहण किया गया। प्रातः 10 बजे पेपर मिल कॉलोनी भीखामपुर में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज ख़ान के द्वारा झंडारोहण किया गया एवम् लड्डुओं का वितरण किया गया। 11 बजे प्रीतिनगर भरतनगर डुडौली व्यापार मंडल के द्वारा झंडारोहण किया गया जिसमे मुख्य रूप से संगठन के महानगर अध्यक्ष सैय्यद फ़ुरक़ान अहमद, व्यापार मंडल के प्रभारी संतोष तिवारी, जफ़रूल हक़ अध्यक्ष कपिल रस्तोगी उपस्थित रहे ।11:30 बजे मिल रोड ऐशबाग के भूसामंडी चौराहे पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय अवस्थी बंटी महामंत्री वी० पी० सिंह के द्वारा आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमे मुख्य रूप से अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता, हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, ताज ख़ान, अनुज साहू, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेश जयसवाल जी उपस्थित रहे। 12 बजे एल डी को चिनहट गोमतीनगर व्यापार मंडल के द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया उसके उपरांत भव्य रूप से तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य आयोजक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ ज़िलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पुरुषोत्तम जालान, आशुतोष खड़े, यादवेन्द्र सिंह गब्बर, डी एस थापा, मनीष मोदी आदि लोग उपस्थित रहे। उसके उपरांत 12:30 बजे दौलतगंज काशी विहार उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा काशी विहार चौराहे पर झंडारोहण संपन्न कराया गया उसके उपरांत तहरी भोज का भी आयोजन कराया गया। जिसने मुख्य रूप से रामशरण पाठक, सीताराम जयसवाल, मंजेश चौरसिया, बृजेश शुक्ला उपस्थित थे।
