कौड़िया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई एक दिवसीय कार्यशाला।

बृजेश पांडेय संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- बेलवा भान के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवनाथ शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई। जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राजेश रायचंदानी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बावन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी 2024 को होने वाले चुनाव में के तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विधायक श्री सिंह ने कांग्रेश सपा और बसपा पर तीखा प्रहार करते हुए तुष्टीकरण राजनीति करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राजेश रायचंदानी, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह,पूर्व जिला मंत्री जिला पंचायत सदस्य नवनाथ शुक्ला, डॉ देव आनंद शुक्ला ने भी लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के नीतियों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंतराम शुक्ला व संचालन राजेश सिंह ने की। इसमें प्रधान रामनाथ मौर्य, राजेश सोनी, सत्य प्रकाश मिश्रा, मानस तिवारी,पप्पू शुक्ला, सोनू शुक्ला, भास्कर मिश्रा,अप्पू तिवारी, किशन गोपाल गुप्ता, राजू वर्मा, राजेश दुबे, पंकज शुक्ला, सांवली प्रसाद तिवारी, राकेश शुक्ला, सत्यदेव शुक्ला, राजन शुक्ला, दीप नारायण पांडे, रहे। इसी प्रकार रुपईडीह मंडल के आर्यावर्त महाविद्यालय मे भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें राजेश तिवारी,रमाकांत मिश्र,सत्य प्रकाश मिश्र,राजन मिश्र,कौशल तिवारी, जेपी त्रिवेदी,सुरेंद्र पांडेय,सलमान, आसिफ,नवीन पांडेय,दिनेश मिश्र,सुरेंद्र पटेल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *