चेहल्लुम के मेले में चाकू बाजी एक की मौत दूसरा घायल परिजनों में मचा कोहराम

अनिल कुमार साहू

गोंडा – चेहल्लुम के मेले में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई। इस पूरी घटना की वजह जानकर हर कोई हैरान है।

एक गांव में चेहल्लुम का मेला लगा था। मेले में लोग खरीदारी कर रहे थे। बताया जाता है कि भारी भीड़ होने की वजह से एक युवक को धक्का लग गया। इसी बीच दोनों में विवाद शुरू हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू की वार से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे बचाने दौड़ा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के फिरोजपुर गांव में सोमवार को चेहल्लुम का मेला लगा था। मेले में भारी भीड़ जुटी थी। शाम को अचानक मेले में चाकू बाजी की घटना होने के बाद भगदड़ मच गई। मेले में खोरहंसा का रहने वाला 22 वर्षीय शाकिब पुत्र सलामत खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। एक अन्य युवक टेपरा गांव निवासी तसलीम पुत्र हलीम भी चाकू लगने से घायल था। यह देखते ही हड़कंप मच गया। दुकानदार अपना सामान समेटकर भागने लगे। मेले में भगदड़ मच गई। मौके का फायदा उठाकर चाकू बाजी करने वाला युवक फरार हो गया। युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने शाकिब को मृत घोषित कर दिया।तसलीम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के मामा इसरार खान ने बताया कि फिरोजपुर गांव में मेला लगा था। मामूली सी बात में एक युवक ने चाकू निकालकर मेरे बहन के लड़के शाकिब को मार दिया। हम उसे उठाने लगे। तब तक उसने मेरे साले को भी चाकू से मार दिया। मेरे साथ मेरा छोटा बच्चा था। हम उसे बचाने लगे। तब तक वह फरार हो गया महेश पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर पंजीकृत किया गया है और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी इसमें की गई है और दूसरे की तलाश जारी है। अगर इसमें किसी और की भी संलिप्त पाई गई तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *