रोडवेज की टक्कर से एक घायल, लोगो ने बस ड्राइवर को पीटा।

परमात्मा मौर्य संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- बीते रविवार को बहराइच की तरफ से आ रही एक रोडवेज ने जगदीशपुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद चालक अपनी बस लेकर मौके से फरार कर्नलगंज के हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा जहां गेट बंद था। उसी बींच पीछे से पहुंचे बाइक सवार युवकों ने चालक को बस से नीचे उतार लिया और जमकर पिटाई करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसे देखकर युवक भाग निकले। पुलिस ने बस चालक को सीएचसी पहुँचाया जहां उसका इलाज हुआ। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *