तूफानी बारिश में पेड़ गिरने से एक की मौत, आधा दर्जन वाहन चकनाचूर।
तूफानी बारिश में पेड़ गिरने से एक की मौत, आधा दर्जन वाहन चकनाचूर।

अली अकबर खान
गोंडा:- बीते शनिवार को गोंडा में जबरदस्त तूफानी बारिश व बर्फबारी हुई। झमाझम बारिश के साथ तेज रफ्तार से चल रही हवाओं ने कई लोगों के आशियाने उड़ा दिए तो किसी की जिंदगी छीन ली। पूरे गोंडा जिले में लगभग दो दर्जन पेड़ गिरने की खबर है। वहीं गोंडा डीएम आवास के पास तूफानी बारिश से सैकड़ों साल पुराना पेड़ गिर गया और पेड़ की चपेट में आकर सरताज अली नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा आधा दर्जन वाहन चकनाचूर हो गए।
