नगर में शुरू हुई वन वे ट्रैफिक व्यवस्था भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आज नगर पालिका प्रशासन एवं कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस के बीच बैठक का यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए मार्गों का निर्धारण किया गया।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका सभागार मऊरानीपुर में अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास की अध्यक्षता में एवं सर्वेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडे की उपस्थिति में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर की यातायात व्यवस्था को सही रखने हेतु एक उपनिरीक्षक व 4 सिपाही की व्यवस्था की गई।

आपको बता दें कि अंबेडकर चौराहे से आने वाले वाहनों को रानी लक्ष्मीबाई चौराहे से होते हुए बिलैया चौराहा व रानी लक्ष्मीबाई चौराहा से बड़ा बाजार मेला ग्राउंड तक वन बे की व्यवस्था रहेगी। परमिट चौराहा से बड़ा बाजार चौकी रूट पर कार बस ट्रैक्टर ट्रक लोडर आदि भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर लगने वाली टैक्सियों का स्टैंड पुरानी तहसील कैंपस रहेगा। अग्रसेन डिग्री कॉलेज की ओर नगर में आने वाले भारी वाहन टीकमगढ़ बाईपास से होते हुए जयंती पैलेस होकर जाएंगे। नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक निषेध रहेगा।

इसके साथ ही नगर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए अवैध अतिक्रमण नाली मुख्य चौराहों नगर के बाजार स्मारकों पर स्थाई तौर से खड़े रेहडी ठेला गुमटी आदि तत्काल प्रभाव से हटा लेने की बात कही गई। अन्यथा की स्थिति में चालान करने की भी बात कही गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राममोहन ट्रैफिक उपनिरीक्षक, आकाश आर्य, अवधेश नगरिया, प्रमोद नगरिया, रमेश बरसैया, महेश बिलैया, किस्सू बरसैया, झल्लू बरसैया, अमित कनकने, सुरेश पांडे, मुन्ना डेगरे, हरीश बिलैया, छोटू अग्रवाल, राजेंद्र रावत, अभिनव श्रीधर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *