खाली प्लाटों में कूड़ा मिले तो प्लाट मालिक को नोटिस के आदेश

खाली प्लाटों में कूड़ा मिले तो प्लाट मालिक को नोटिस के आदेश

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सख्त कदम उठाए। इस संबंध में आयुक्त ने गुरुवार को अपने कार्यालय में सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक उपरांत उन्होंने सभी खत्तों का निरीक्षण किया। कूड़े का उठान समय पर न होने पर संबंधित सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

गुरुवार को आयुक्त ने आईएमटी मानेसर सेक्टर-6 और 8 के खत्तों का निरीक्षण किया। सेक्टर-6 में कूड़े की प्रोसेसिंग साइट की भी विजिट की। इसके अलावा उन्होंने मानेसर के विभिन्न स्थानों पर पड़े लीगेसी वेस्ट साइट का भी दौरा किया। आयुक्त ने कड़े शब्दों में कहा कि सफाई का काम करने वाली एजेंसी यदि एग्रीमेंट के मुताबिक काम नहीं कर रही तो उसपर नियमानुसार पैनल्टी लगाई जाए। इसके अलावा निगम क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों और संसाधनों की डेली रिपोर्ट भी आयुक्त ने पेश करने के आदेश सफाई शाखा के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि गांवों, सेक्टरों या आईएमटी क्षेत्र में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा मिले तो प्लाट मालिक के खिलाफ नोटिस जारी करके उसपर भी पैनल्टी लगाई जाए। आयुक्त ने निगम के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निगम के अधीन आने वाले सभी गांवों के पास निगम की खाली जमीन चिन्हित की जाए। जमीन चिन्हित करके उस जमीन पर ही उस गांव का कूड़ा डाला जाएगा। रोड़ स्वीपिंग मशीन के रोस्टर प्लान के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। सफाई शाखा द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए ट्रेक्टर ट्राॅली की संख्या बढ़ाने के आदेश भी दिए। साथ ही बल्क वेस्ट जेनरेटर्स (बीडब्ल्यूजी) के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी भी सफाई निरीक्षकों के साथ अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करें। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त आयुक्त सतीश यादव, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *