राजकीय बाल गृह में हुई मौतों के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

जीत नारायण

लखनऊ: -मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में 20 अक्टूबर 2023 अपर नगर मजिस्ट्रेट -6 सौरभ सिंह ने अवगत कराया है कि राजकीय बाल ग्रह पारा, सिंधी खेडा लखनऊ में आवासित संबासिनी राजकुमारी के शिशु एवं इशा उर्फ कुलसुम के शिशु की क्रमश 23 सितंबर और 26 सितंबर 2023 को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को अधो हस्ताक्षरी को नामित किया गया है उक्त मजिस्ट्रियल जांच के संबंध में जिस किसी को भी किसी तरह की कोई जानकारी देनी हो अथवा किसी तरह का मौखिक या लिखित साक्ष्य या बयान देना हो तो वह विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अंदर अधो हस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या 5 कलेक्ट्रेट लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस के समय उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *