रोजगार मेले का किया गया आयोजन।
प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- सहायक निदेशक सेवायोजन, मंडल लखनऊ में बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 6 जे०सी०बोस० मार्ग, लालबाग, लखनऊ परिसर में 07 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में सभापति शिक्षा समिति जिला पंचायत लखनऊ विजय बहादुर यादव मुख्य अतिथि रहे, उनकी गरिमायी उपस्थिति में रोजगार मेले का शुभारम्भ हुआ। ए०के० प्रजापति, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ की देख-रेख में रोजगार मेला सम्पन्न हुआ। रोजगार मेले में 04 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया 143 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से 54 का चयन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग किया। आगामी रोजगार मेला दिनांक 14 फरवरी 2023 को सरोजनीनगर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित किया जाना है।
