ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।


आशीष तिवारी।
बहराइच:- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर जगन्नाथ यादव के कुशल निर्देशन में विकासखंड स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कुमारी विजयलक्ष्मी उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय गजाधरपुर के प्रांगण में आयोजन किया गया। जिसमे विकासखंड के 13 न्याय पंचायतों की विजयी टीमों ने हिस्सा लिया। खो – खो, कबड्डी, लंबी कूद, दौड़, गोला क्षेपड़, सुलेख आदि खेल आकर्षण के केंद्र रहे। जिला व्यायाम शिक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में खेलो का आयोजन खेल अनुदेशको ने संपन्न कराया खेल अनुदेशक अखिलेश यादव का विशेष योगदान रहा। प्राथमिक स्तर बालक एवं बालिका वर्ग तथा जूनियर स्तर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता का संचालन संतोष कुमार सिंह कवि ने किया। कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री सुरेंद्र प्रकाश गौड़, बाबूलाल मौर्य तथा राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के संयोजक प्रेम कुमार अवस्थी तथा मिथलेश मिश्रा तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक साकेत भूषण तिवारी, अध्यक्ष सुखदराज सिंह, मंत्री तनवीर आलम, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिक्षामित्र संघ के अनुराग यादव ने अपना सहयोग खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने में दिया तथा ए० आर० पी० राजकिशोर सिंह, राम प्रह्लाद वर्मा, अरुण पांडे, अशोक शर्मा, दुर्गा प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। 50 मीटर दौड़, १०० मीटर दौड़, २०० मीटर दौड़, कबड्डी, खो खो टीम, गोला क्षेपण, सुलेख आदि खेल संपन्न हुए तथा प्रतियोगिता के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विजयी प्रतभागियो को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रभारी सुभाष चंद्र वर्मा एवं सुरेश पाल, शिक्षक वली उल रहमान, उमेश कुमार, मनोज गुप्ता, मनीष मिश्रा, मनीष यादव, इरशाद, अखिलेश मौर्या, उदय प्रताप सिंह, संत कुमार चौबे, जिलेदार वर्मा, अमित आर्य, सतपाल, अवधेश झा, जितेंद्र राय, राजेश कुमार वर्मा शिक्षिका मधूलिका, शालिनी चौधरी, नीरा वर्मा खेल अनुदेशक प्रदीप कुमार, राहुल वर्मा, जुनैद, विपिन कुमार, आशीष सिंह, दिनेश, अमित कुमार, शैलेंद्र, पुत्ती लाल, तथा कुंवर लाल वर्मा उपस्थित रहे ।
