फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी से मानेसर में हड़कंप

फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी से मानेसर में हड़कंप

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- मानेसर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फूड सेफ्टी विभाग ने कंपनियों में खाना सप्लाई करने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। विभाग में कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि इस फैक्ट्री से बेहद ही घटिया क्वालिटी का खाना कंपनियों में भेजा जा रहा है जिसके बाद आज टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की है।

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी रमेश चौहान की मानें तो टीम ने मानेसर के भांगरौला में स्थित शिवम फूड सर्विस नामक फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां से बेसन, पनीर, मसूर दाल, उड़द साबुत, चना दाल व चीनी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। जब यहां रेड की सूचना आसपास के क्षेत्रों में फैली तो अन्य रेस्टोरेंट व कैटरिंग का कार्य करने वाले लोग अपनी फैक्ट्री, दुकान बंद करके भाग गए जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार विभाग के अधिकारियों को है। जांच के बाद पता लग पाएगा कि किस क्वालिटी का खाना कंपनियों में दिया जा रहा था। प्रारंभिक तौर पर तो टीम ने पाया कि बेहद ही अनहाइजीनिक तौर पर खाना तैयार व पैक किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *