अवैध तमंचे के साथ एक शातिर अभियुक्त को परसपुर पुलिस ने धर दबोचा

अली अकबर खान

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षो को दिये थे।निर्देश के अनुक्रम मे थाना परसपुर के उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त अवधेश तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी निवासी ग्राम रूधौली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर में आर्म्स ऐक्ट के तहत एफ आई आर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *