बोर्ड परीक्षाओं का शांतिपूर्ण संचालन जारी, अधिकारियों के द्वारा लगातार किया जा रहा निरीक्षण।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी)

 

झांसी:- उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। तो वही परीक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर इंद्र कांत द्विवेदी के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर, गांधी इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होती पाई गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही शासन के दिशा निर्देश से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *