अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति का लोग करें सहयोग

अनुज श्रोत्रिय

आगामी रामनवमी पर्व एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। तो वहीं चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने से भी है।

आपको बता दें कि आज मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी रानीपुर क्षेत्र के ग्राम टिकरी में चौकी प्रभारी रानीपुर पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर ग्राम सुरक्षा समिति के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर्वत लाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तो वही चौकी प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य रात में ग्रामीणों के सहयोग से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रहे। इसके साथ ही क्षेत्र में हो रही किसी प्रकार की असंवैधानिक एवं अराजक गतिविधि के संबंध में पुलिस को तुरंत सूचित कर पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि अपराध पर नियंत्रण बिना लोगों के सहयोग से कर पाना संभव नहीं है। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *