फुटपाथ पर फैले अवैध अतिक्रमण के मकड़जाल को नही हटा पाई नगर निगम।
दरुलसफा गेट नंबर एक व दो पर फैला हुआ है फुटपाथ पर अतिक्रमण का मकड़जाल।
.
जीत नारायण – ब्यूरो चीफ ( लखनऊ )
फुटपाथ पर फैले अवैध अतिक्रमण के मकड़जाल को नही हटा पाई नगर निगम। दरुलसफा गेट नंबर एक व दो पर फैला हुआ है फुटपाथ पर अतिक्रमण का मकड़जाल। अवैध अतिक्रमण से पैदल व गाड़ी से चलने वाली जनता को होती है काफी समस्या। दिन हो या रात दरुलसफा के गेट नंबर एक व दो पर लगता है भीषण जाम। बाउजूद इसके नगर निगम लखनऊ के अवैध अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारी व अधिकारियों की घोर लापरवाही नजर आ रही है। आखिर इन अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा भोली भाली जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है। आखिर किसके डर से अवैध अतिक्रमण को हटाने में नाकाम दिख रही नगर निगम। नगर आयुक्त के आदेश हो रहे हवा हवाई। यातायात व्यवस्था के लिए लखनऊ पुलिस पर आए दिन लगते है वसूली जैसे गंभीर आरोप। नगर निगम जोन 1 में फैला हुआ फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण। दारुल सफा गेट के बगल में रवि नामक व्यक्ति ने अवैध अतिक्रमण का फैलाया है मकड़ जाल। मुख्यालय में जोन एक के जोनल अधिकारी समेत नगर निगम के कई आला अधिकारियों का रहता है आवा गमन। बाउजूद इसके जोनल समेत कोई भी उच्च अधिकारी अवैध अतिक्रमण को हटवाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे। लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में बैठते है प्रवर्तन दल के उच्च अधिकारी फिर भी नहीं देते है किसी प्रकार का ध्यान। अवैध अतिक्रमण से आए दिन लगता है दारुल सफा गेट नंबर एक व दो के सामने भीषण जाम। सूत्रों की माने तो कुछ फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वाले मठाधीश नगर निगम के कर्मचारियों को देते है महिनवारी। इसलिए कर्मचारी तो कर्मचारी अधिकारी भी अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करने से कतराते है। आखिर क्यों नही हटा पा रहा नगर निगम प्रवर्तन दल फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण फैलाने वालों को। अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय पुलिस पर लगते है रिश्वत लेकर फुटपाथ पर दुकान लगवाने का आरोप। यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस रहती है आए दिन उच्च अधिकारियों के सवालों के घेरे में। नगर निगम जोन 1 के अतिक्रमण हटवाने वाले अधिकारी व कर्मचारी सो रहे है कुंभकर्ण की नींद।
