पूर्वोत्तर रेलवे मंडल कार्यालय में कार्यरत पीहू ने जीता स्टाइल आईकॉन अवार्ड।

जीत नारायण ब्यूरो लखनऊ।
मैं नारी हूं यही मेरी पहचान है
सोच, कल्पना, सामर्थ्य से परे बेहतर से बेहतरीन तक बनाने में प्रयत्नशील।
मैं असंभव को संभव कर सकती हूं क्योंकि मैं नारी हूं मेरी यही पहचान है।
नवाबों के शहर लखनऊ आशियाना कॉलोनी की बेटी पीहू पुरवार (प्रिया) ने अपने सपनों को पूरा किया है इन्होंने 6 और 7 अप्रैल 2024 को हुए मिस उत्तर प्रदेश में टॉप फाइव में अपनी जगह बनाकर सफलता प्राप्त की है। इनके पिता जी एक बिजनेस मैन है। यह भारतीय रेलवे मण्डल रेलवे कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) पूर्वात्तर रेलवे लखनऊ में कार्यरत है। पीहू एक फैशन डिजाइनर भी है और इनका बचपन से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का सपना था लेकिन किसी कारणवश यह इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन इस वर्ष पीहू ने मिस उत्तर प्रदेश क्वींस ऑफ एक्सीलेंस 2024 सीजन 2 में प्रतिभाग किया और सफलता हासिल की।
लखनऊ के रेगनेंट होटल में मिस यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मिस पीहू (प्रिया) ने स्टाइल आइकॉन अवार्ड भी अपने नाम किया।
