जगह-जगह हुआ वृक्षारोपण, समाजसेवियों अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत विभिन्न पंचायतों लुहारी, जावन, भिटौरा, निनोरा, सकरार,घुराट में विभिन्न संगठनों एवं पंचायत द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
ग्राम पंचायत लुहारी में ग्राम विकास अधिकारी अजय विद्यार्थी की उपस्थिति में अमृत सरोवर के पास ग्राम सभा की जमीन में एवं ग्राम पंचायत जावन में ग्राम वन के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप साहू ,बृजेश साहू ,प्रमोद साहू ,अखिलेश, बृज मोहन उर्फ राजू , जानकी पूर्वप्रधान , भानु सिंह, सोबरन सिंह बुंदेला, जगदीश पापा राजू परिहार ग्राम रोजगार सेवक सेवक जयंती देवी, तकनीकी सहायक सुरेश पटेल, सचिव /ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार विद्यार्थी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। वहीं द्वारा ग्राम पंचायत में मनोज तिवारी की उपस्थिति में ग्राम सभा की जमीन पर पौधा रोपित किए गए। ग्राम पंचायत सरकार में मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा डी एम एम की उपस्थिति में पौधे रोपित किए गये।
