थाना परिसर सकरार में हुआ वृक्षारोपण, पौधों के रखरखाव की बनाई गई उचित व्यवस्था

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- वृक्षारोपण जन अभियान- 2023 के तहत सकरार थाना परिसर में तहसीलदार मऊरानीपुर मदन मोहन गुप्ता के द्वारा थाना परिसर में निर्मित शिव मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता द्वारा आम एवं थाना प्रभारी सकरार प्रदीप कुमार के द्वारा पीपल का पेड़ लगाया गया। वृक्षारोपण जन अभियान के तहत थाना परिसर में कुल 300 पौधे लगाए गए।
इस मौके पर रामेंद्र सिंह उप निरीक्षक, जितेंद्र सिंह उप निरीक्षक, दिग्विजय सिंह उप निरीक्षक, रामकिशन हेड कांस्टेबल, अनुराग, शिवा पाल, शिव मोहन, परमहंस, संजना गौतम महिला कांस्टेबल, सपना गौतम, वली मोहम्मद होमगार्ड, वसंते होमगार्ड आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
