त्योहारों में गड़बड़ी करने पर पुलिस प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
नवरात्रि और रमजान पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं।
त्योहारों में गड़बड़ी करने पर पुलिस प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई
झांसी जिले के मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटकोटरा एवं भण्डरा में रविवार देर शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चैत्र नवरात्र एवं चल रहे रमजान माह के चलते ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह, कोतवाली सह प्रभारी अनिल कुमार, देवरी पुलिस चौकी प्रभारी रामसजीवन वर्मा, एस आई सूरज सिंह, आशीष सिंह, अनीश गुप्ता, राजकुमार सिंह, विकास सिंह आदि सहित दोनों ग्रामों के ग्रामीणजन मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस प्रशासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया साथ ही शांति और सौहार्द से त्योहारों को मनाने की बात कही।
