किराना व्यापारी से हुई लूट की घटना के फरार अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:-एसपी गोण्डा आकाश तोमर द्वारा जनपद में ईद त्योहार व नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षो को दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में लूट के मामले मुक़दमा पंजीकृत था,जो कि फरार चल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफ आई आर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *