बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

मलिहाबाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का बड़ा गुड वर्क।
अभिषेक कुमार ( संवाददाता )
लखनऊ। थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला बाजार से अपने घर को वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में उसी गांव का दबंग युवक बुजुर्ग महिला को रास्ते में मिल गया। उसने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह मारा पीटा और दुराचार भी किया व जान से मारने की नियत से महिला के मुंह में मिट्टी भरने की कोशिश भी की।
आपको बता दें बुजुर्ग महिला के पीड़ित पुत्र के मुताबिक बीते बुधवार को उसकी मां हवन सामग्री लेने कसमंडी कला बाजार गई थी। और हवन सामग्री लेकर बाजार से घर वापस आ रही थी। तभी गांव का ही निवासी दबंग युवक मऊ से रमगढ़ा के बीच रास्ते में मिल गया। उसने बुजुर्ग महिला को अपनी पल्सर बाइक से घर तक छोड़ने के लिए कहा। महिला उसकी बाईक पर बैठ गई और दबंग युवक अपनी पल्सर बाइक पर बैठाकर गांव छोड़ने की बजाय सिरगामऊ गलियारे पर ले जाने लगा। तो पीड़ित की मां ने कहा कि हमें यहीं उतार दो पीड़ित की मां बाइक से उतरकर गांव की तरफ जाने लगी। तभी उस दबंग युवक ने अचानक बुजुर्ग महिला पर पीछे से हमला कर काफी मारा पीटा।जिससे बुजुर्ग महिला का दांत भी टूट गया साथ ही दबंग युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार भी किया व जान से मारने की नियत से मुंह में मिट्टी भरने की कोशिश की। जिसके बाद बुजुर्ग महिला के पुत्र ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। हालांकि 31 मार्च को मलिहाबाद पुलिस ने अतुल कुमार बाजपेई नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना मलिहाबाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल विशाल कुमार व महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहे।
