ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र रानीपुर में पिछले कुछ दिनों से पुलिस को ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। तो वही पुलिस के द्वारा सक्रियता से चोरों की तलाश का प्रयास जारी बना हुआ था। आज मुखबिर की सूचना पर रानीपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा काल भैरव मंदिर देवरी सिंहपुरा के सामने वाली सड़क से 3 बैटरी सहित प्रकाश श्रीवास पुत्र राम प्रसाद एवं बंटी उर्फ राजवीर विश्वकर्मा पुत्र कालका को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 3 बैटरी बरामद की। तो वहीं अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा के साथ शशि भूषण राजावत, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
