दबिश देकर पुलिस ने अवैध शराब सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

अनुज श्रोत्रिय
सकरी पुलिया एवं ग्राम धवारा नहर के पास पुलिस ने दबिश देकर 2 युवकों को 100 लीटर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, मामला हुआ दर्ज
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार चौरसिया के पर्वेक्षण और बरुआसागर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे आज विगत दिवस थाने में तैनात पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के निर्माण भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने सकरी पुलिया के पास एवं ग्राम धवारा नहर के पास मे दविस देकर हरिश्चन्द्र पुत्र रामचरन निवासी पानी की टंकी बनगुवा और व प्रदीप राजपूत पुत्र बलवान निवासी ग्राम धवारा को अलग अलग प्लास्टिक के जरीकेनो मे 50-50 लीटर कुल 100 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60- 1 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तार करने के दौरान एस एस आई सत्य नारायण तिवारी, उपनिरीक्षक अजीत शर्मा, सिपाही लाल तिवारी, ज्ञानेन्द्र कुमार, शोभित शुक्ला, राजकुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
