दस वर्ष से फरार चल रहे 2 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा।

जीत नारायण

लखनऊ:- सहायक पुलिस आयुक्त चौक इन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज विकास राय के द्वारा दिये गये आदेश का पालन कराये जाने हेतु भ्रमणशील थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कासिम अली पुलिया थाना ठाकुरगंज लखनऊ से बलवा, जानलेवा हमला आदि अपराध करने वाले अभियुक्तगण सलमान तनवीर उम्र 32 वर्ष, पुत्र तन्नू तनवीर हसन व दूसरा सागर हसन उम्र 27 वर्ष पुत्र तन्नू तनवीर हसन निवासी 449/270 मुमताज तिराहा मुफ्तीगंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया। आपको बता दें अभियुक्तगण करीब 10 वर्ष से वांछित व फरार चल रहे थे। अभियुक्तगण सलमान तनवीर व सागर उर्फ तबासीर हसन उपरोक्त के विरूद्ध बलवा, समाज में नफरत फैलाने, जानलेवा हमला करने के संबंध में अनेक अभियोग पंजीकृत है।

बताते चलें कि 03/08/2013 को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव द्वारा घंटाघर तिराहे पर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली गलौज करने, जान से मारने की नियत से फायर करना, उपद्रव करना, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करना एवं ईट पत्थर चलाने के संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्तगण सलमान व सागर उपरोक्त प्रकाश में अभियुक्त थे। उक्त अभियुक्तगण करीब 10 वर्ष से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को ठाकुरगंज पुलिस ने बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजीव कुमार चौधरी चौकी प्रभारी सतखंडा, उ0नि0 आदेश कुमार बालियान थाना ठाकुरगंज, हे0का0 उदय प्रकाश ठाकुरगंज, हे0का0 गोपाल गिरि थाना ठाकुरगंज, शिवम सिंह थाना ठाकुरगंज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *