झरना के सामने से पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा कारतूस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- बरुआसागर में झरना के सामने से पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 युवकों को 2 तमंचा एवं 5 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार चौरसिया के पर्वेक्षण में और बरुआसागर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम के द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत झांसी जिले में हो रही चोरी, लूट जैसे अपराध की रोकथाम हेतु झरना के सामने नहर पुल के पास चैकिंग पर कर रहे थे। तभी विगत रात्रि में बिना नम्बर के टीवीएस स्पोर्ट मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर बिना नम्बर मोटर साइकिल से रात्रि में घूमने का कारण पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी। तो पुलिस ने लवेश वंशकार पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम भागौर थाना चिरूला जिला दतिया मध्यप्रदेश के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व 3 जिंदा कारतूस और संजीव यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी ग्राम भागौर थाना चिरूला जिला दतिया मध्यप्रदेश के कब्जे से एक 12 बार का तमंचा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज जेल भेज दिया। उक्त दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी हैं। इस दौरान उ.निरीक्षक चन्दन सरोज, सिपाही कुलदीप यादव, अजय यादव, रूम सिंह सहित आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
