आनंदी माता मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश।


जीत नारायण ब्यूरो की रिपोर्ट।
लखनऊ:- चौक थाना के अंतर्गत 10 और 11 की रात को आनंदी माता मंदिर को चोर ने निशाना बनाया था। चोर ने मंदिर से चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट, चांदी की कटोरी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर जनता और मीडिया को दिखा कर संवाद किया जिसके फल स्वरूप चोर की शिनाख्त हुई और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 4 दिन के अंदर चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से चोरी के सामान के साथ 36,171 रुपए एक प्लास्टिक की बोरी में व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। अभियुक्त प्रदीप उर्फ कालिया निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर को पक्का पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त प्रदीप गुप्ता लखनऊ में विनय कैटर्स के यहां काम करता था। घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को डीसीपी पश्चिम एस चनप्पा ने ₹10000 नगद पुरस्कार दिया। लखनऊ कमिश्नर के आदेश के बाद डीसीपी पश्चिम एस चनप्पा के मार्गदर्शन में एसीपी चौक आईपी सिंह के नेतृत्व में इस्पेक्टर चौक प्रशांत कुमार मिश्रा की टीम को हाथ लगी बड़ी सफलता।
