सेफ सिटी कैम्पेन के तहत तीन मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक।

सेफ सिटी कैम्पेन के तहत तीन मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक।

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- सेफ सिटी कैम्पेन के तहत पुलिस ने तीन मनचलों को काबू किया। पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देने के बाद मनचलों को उनके हवाले कर दिया।

दरअसल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुडग़ांव के पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा के निर्देशन में सेफ सिटी कैम्पेन चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को चिन्हित स्थानों पर सिविल कपड़ों में तैनात किया जाता है। जो मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती हैं।

इसी के तहत मानेसर महिला थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम सिंह व दुर्गा शक्ति स्टाफ की पुलिस टीमों द्वारा गांव बांस कुशला चौक, मानेसर से तीन मनचलों को काबू किया। जिनकी पहचान रवि कुमार, पिंटू व हंसराज के रूप में हुई। पुलिस टीम ने काबू किए गए मनचलों के परिजनों को बुलाया। परिजनों की उपस्थिति में लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *